1. Gwalior News: डबरा तहसील के शासकीय पशु चिकित्सालय में ताला, प्रशासनिक लापरवाही आई सामने
  2. Gwalior News: ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास: छात्र गिरफ्तार, निष्पक्ष जांच की मांग
  3. Gwalior News: तीन तलाक का मामला, पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
  4. Gwalior in the history of Indian cricket: श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच
  5. Gwalior News: मुरैना के बदमाश को ग्वालियर में लगी गोली, क्या है पूरी साजिश ?
  6. RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर के बाद पूरे देश में आक्रोश, 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर
  7. Today Gwalior News: ग्वालियर में जालसाज कथावाचक का भंडाफोड़: केंद्रीय मंत्री का फर्जी PA बनकर कराता था अफसरो का तबादला
  8. Today Gwalior News अवैध रूप से बेची जा रही 28 किलोग्राम मछली जब्त
  9. Bangladesh में अंतरिम सरकार का गठन: नई चुनौतियाँ और संवैधानिक संकट आए सामने
  10. Vinesh Phogat Paris Olympic 2024 से डिस्क्वालिफाई, विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास
news-details

ग्वालियर न्यूज- ग्वालियर रेडक्रॉस रोड पर भीषण हादसा एक युवक की गई जान |

ग्वालियर न्यूज-

ग्वालियर शहर के पडा़व थाना क्षेत्र के रेसकोर्स रोड पर तेज रफ्तार बुलेट ने एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया ।जिससे टकराकर साइकिल सवार श्रवण कुमार बाथम की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना में बुलेट का सवार भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक कांच मिल क्षेत्र में रहता था और देश के प्रतिष्ठित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण विश्वविद्यालय में काम करता था। वह ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहा था। तभी रेसकोर्स रोड पर पेट्रोल पंप के सामने विपरित दिशा से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कर लिया है। उधर बुलेट के सवार की हालत भी गंभीर बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय लक्ष्मी बाई शारीरिक शिक्षक विश्वविद्यालय के कर्मचारी और छात्र भी मौके पर पहुंच गए थे।